फोटो-03,रेलवे रोड स्थित बीआरसी पर नारेबाजी करते करते शिक्षक,संवाद
- फोटो : mathura
कमालगंज। नगर के रेलवे रोड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। इसमें सेवारत शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता का विरोध किया गया। शिक्षकों ने कानून वापस लो के नारे लगाए।
जिलाध्यक्ष अवनीश चौहान के नेतृत्व में ब्लाक के शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह न्यायालय के आदेश पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन पात्रता परीक्षा का आदेश मान्य नहीं किया जाएगा। ब्लॉक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इशरार अहमद ने कहा कि क्षेत्र के 778 शिक्षक इसके खिलाफ खड़े हैं।
धरना प्रदर्शन में कहा गया कि जिले कुल 4546 शिक्षकों में करीब 2600 बिना शिक्षक पात्रता परीक्षा वाले हैं। इनमें केवल 300 को ही पांच साल से कम सेवानिवृत्ति वाली छूट मिल रही है। इस तरह 2300 शिक्षकों के सामने सेवा सुरक्षा की तलवार लटक रही है।
गजेंद्र सिंह, राजीव राजपूत, शाहिद खान गौरी, भुवनेश भदौरिया, ओम सिंह, सत्यभान, मीना परिहार, अलका सिंह, स्वीटी वर्मा, अनुपम, शिवानी, अविनाश सिंह, अनामिका कटियार ने भी विचार रखे।