पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर में मेधावी छात्र विशाल को सम्मानित करते शिक्षक।
- फोटो : पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर में मेधावी छात्र विशाल को सम्मानित करते शिक्षक।
कमालगंज। रामपुर माझगांव ग्राम पंचायत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर में मेधावी छात्र विशाल कुमार को शिक्षकों ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर बच्चों के शतप्रतिशत नामांकन का संकल्प लिया। छात्र विशाल शर्मा का जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन होने पर प्रधानाध्यापक सगीर अंसारी व अन्य शिक्षकों ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। छात्र को शील्ड प्रदान की गई। प्रधानाध्यापक ने कहा कि सर्वोदय विद्यालय में कक्षा 9 में रिक्त एक सीट पर प्रवेश के लिए विशाल ने सफलता पाकर अपनी मेधा का परिचय दिया। राजीव पांडेय, अलमशाद, पवन, सीमा, विवेक श्रीवास्तव व संदीप भी रहे। (संवाद)