फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Mon, 05 Sep 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यक्रम में सम्मानित किए गए शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले भर में सोमवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कहीं केक काटा गया तो कहीं मिष्ठान बंटे। कही गोष्ठी का आयोजन हुआ तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा।
विज्ञापन



महाराजा हरिश्चंद्र महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर सचिव डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण करने के बाद केक काटा। इस अवसर पर प्रबंधक राहुल तिवारी, खुशबू, आरजू, अभिषेक, सोमेश वर्मा, आयुषी, रुचि, सुनील शुक्ल, अतुल त्रिवेदी, गजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र और आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।

प्राथमिक विद्यालय नदौरा में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। सहायक अध्यापक राघवेंद्र तिवारी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। मनोहर शर्मा, राघवेंद्र तिवारी और शिवांग गुप्ता ने प्रधानाध्यापक अजीत प्रताप सिंह को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सोनम यादव और इंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे। वहीं एसकेएम इंटर कालेज नवाबगंज में प्रधानाचार्या रीता पाठक ने शिक्षक दिवस पर केक काटा। प्रबंधक अवधेश मिश्र एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



सरस्वती बालिका विद्यालय बनखड़िया में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाध्यापिका शर्मिष्ठा यादव, चेयरमैन विवेक यादव, स्नेहा यादव, मधुलिका यादव, सतेंद्र और यतेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। वहीं एसबी पब्लिक स्कूल याकूतगंज में विवेक यादव ने केक काटा। ज्योत्सना राजपूत, आयुष भदौरिया, निकेता, गौतम, गोविंद, दीपशिखा और ऋचा मौजूद रहीं।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से नरेंद्र सरीन मांटेसरी स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। आरसी वर्मा, राजेश यादव, ओमप्रकाश शर्मा, संजय तिवारी, नरेंद्र पाल, सुखदेव दीक्षित, आशीष सक्सेना, दयाशंकर मिश्र, विवेक वर्मा, आभा सक्सेना, निकहत सिंह, मंजू कटियार, पीआर सिंह और जगन्नाथ पाल मौजूद रहे।


उधर, आवास विकास स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय में स्वयं सेवकों ने शिक्षक दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। संघ विचारक दिवाकरनंद दुबे, वीरेंद्र कुमार, सुशील शाक्य, डॉ. मिथलेश शाक्य, डॉ. सुरेशचंद्र गुप्ता, नीरजलाल और स्वदेश कुमार आदि मौजूद रहे।

डॉ. ओमप्रकाश इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी निसाई में भी शिक्षक दिवस पर कई प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रोहित कुमार, रहमान अली, ऋषि कुमार, प्रियंका, ऋतिका, श्वेता, सचिन यादव, रंजीत सिंह, मोहित, नीलम, सुनिधि, शेर सिंह, मोहित त्रिवेदी, रिंकी कश्यप, डॉ. आलोक सिंह, प्रभात कुमार और वंदना आदि मौजूद रहीं।

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में गिरिजाशंकर, शकुंतला कटियार, शशिकिरण, रामकिशोर मिश्र, रंपा देवी, करन सिंह, रामलखन राजपूत, रीता दुबे, लालाराम दुबे, संजय दुबे, जितेंद्र कुमार और विनीता मिश्र शिक्षकों को सम्मानित किया गया। नगर मंत्री रोहित दीक्षित, प्रो. रमन प्रकाश सचान, अभिषेक बाथम, अर्पित सक्सेना, कृष्णमुरारी, नवीन राजपूत, रानू दीक्षित, अनमोल श्रीवास्तव, योगेश भारद्वाज, आकाश यादव और कुलदीप राजपूत आदि मौजूद रहे।


शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरी तौफीक में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को मिष्ठान और केला वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रियासत अली, इख्त्यिार अहमद, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें