फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जनगणना ड्यूटी न करने पर शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
दो शिक्षामित्रों का मानदेय रोका, बीईओ के फोन करने पर जनगणना से इन्कार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



फर्रुखाबाद। ग्रीष्मावकाश से पहले तक नियमित स्कूल में ड्यूटी करने वाले एक सहायक अध्यापक (शिक्षक) व दो शिक्षामित्रों ने जनगणना ड्यूटी करने से इन्कार कर दिया। बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दोनों शिक्षामित्रों का मानदेय रोकने के आदेश दिए।



कमालगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय देवधरापुर की शिक्षामित्र राधा, प्राथमिक विद्यालय कुत्तूपुर बघार की शिक्षामित्र गीता वर्मा और कंपोजिट विद्यालय रतनपुर के शिक्षक नरेंद्र सिंह की जनगणना कार्य में ड्यूटी लगाई गई थी। स्कूल बंद होने के बाद दोनों शिक्षामित्रों और शिक्षक ने जनगणना का काम नहीं किया। कमालगंज के खंड शिक्षाधिकारी ने तीनों कर्मियों से फोन पर संपर्क किया, तो उन्होंने ड्यूटी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या पर बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने सहायक अध्यापक नरेंद्र सिंह को निलंबित कर और दोनों शिक्षामित्रों का मानदेय रोक दिया। शिक्षक को ब्लॉक संसाधन केंद्र बढ़पुर पर संबद्ध कर दिया। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र को सौंपी है। उन्होंने एक सप्ताह में बिंदुवार आरोप पत्र तैयार करके अनुमोदन के बाद शिक्षक को देने के निर्देश दिए। बीएसए ने बताया कि दोनों शिक्षामित्र और शिक्षक ग्रीष्मावकाश से एक दिन पहले तक स्कूल में सात घंटे ड्यूटी करते रहे। जनगणना कार्य से इनकार करना गलत है। इसी के चलते कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें