अंबेडकरनगर की इंद्रलोक काॅलोनी के इसी घर से चोरों ने पार किया लाखों का माल।
- फोटो : अमर उजाला
बैठक की कुंडी तोड़ कर चोरों ने टीचर के घर से 3.80 लाख के जेवर और 40 हजार रुपये नगदी पार कर ले गए। मामले की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांचपड़ताल की। घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गई।
थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली निवासी टीचर अरविंद राजपूत शमसाबाद ब्लाक के रजलामई डायट में टीचर है। अरविंद राजपूत गर्मी होने के कारण छत पर सो रहे थे। उनकी पत्नी सियादेवी और दो बच्चे नीचे कमरे में सो रहे थे। चोर मेनगेट के पास वाली बैठक की कुंडी तोड़ कर अंदर घुस गए। अलमारी से नगदी और जेवरों को निकाल लिया। बुधवार की सुबह जब सियादेवी सो कर उठी तब चोरी की जानकारी हुई।
महिला के शोर मचाने पर पति और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पर बजरिया चौकी प्रभारी जगमोहन भदौरिया फोर्स मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। अरविंद ने पुलिस को बताया कि चोर उनके यहां से 40 हजार रुपये और 3.80 लाख के जेवर चोरी हो गए।