फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के न आने से दुखी चालक का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
कमलेश के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
पत्नी के मायके से न आने पर टैंकर चालक ने फांसी लगाई
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। पत्नी के मायके से न आने से दुखी टैंकर चालक ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव संतोषपुर निवासी ज्ञान सिंह का 27 वर्षीय पुत्र कमलेश पाल मैनपुरी थाने के भोगांव में ठेकेदार के पास नौकरी करता था। उसका विवाह कन्नौज जिले के थाना सौरिख के गांव महमदगंज निवासी पिंकी से चार साल पहले हुआ था।
पिंकी काफी समय से मायके में ही रह रही थी। गुरुवार को कमलेश पत्नी पिंकी को बुलाने ससुराल गया लेकिन उसने आने से मना कर दिया। शुक्रवार को कमलेश घर आ गया। रोज की तरह अपने कमरे में सो गया। शनिवार सुबह गांव के लोग खेत जा रहे थे तभी गांव नगला थान सिंह निवासी दिनेश के बाग में कटहल के पेड़ पर फंदे से कमलेश का शव लटका देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मां कुसुमा, भाई अखिलेश, करन, अंशुल, अनिल बहन रजनी मौके पर पहुंचे। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि पत्नी के मायके से आने से कमलेश परेशान था, इसलिए उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें