फर्रुखाबाद/कायमगंज। आईसीएसई व आईएससी के घोषित हुए परिणामों में सीपी स्कूल की तमन्ना पांडेय व अंचित गंगवार ने जिले में टॉप किया। शहर के मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्कूल प्रबंधतंत्र ने मेधावी बच्चों को मिठाई खिलाकर उनकी हौसला अफजाई की।
रविवार को आईएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। मेधावी छात्र छात्राएं परिणाम जानने के लिए स्कूल पहुंच गए। सीपी विद्या निकेतन में कक्षा 10 की छात्रा तमन्ना पांडे ने 97.80 अंक पाकर जिले में पहला स्थान पाया। वहीं सैय्यद मुसाब शाह 97.40 अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। जैद ने 96.80 अंक पाकर तीसरा स्थान पक्का किया। मॉडर्न स्कूल के कृष्णा 96.6 प्रतिश अंक लेकर चौथे, तेजस शाक्य 96 प्रतिशत अंक लेकर पांचवे, सीपी के मनु मिश्रा व मॉडर्न के विवेक राठौर 95.80 प्रतिशत लेकर छठवें, 95.4 प्रतिशत अंक लेकर मॉडर्न की अविका सातवें, अर्पण पांडेय ने 95 प्रतिशत लेकर आठवें, सीपी के अंशल रस्तोगी, काव्या यादव और मॉडर्न के कार्तिक अग्रवाल 94.80 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से नौवें तथा मॉडर्न की प्राची वर्मा 93.8 प्रतिशत अंक लेकर जिले में दसवें स्थान पर रहीं।
कक्षा 12 में सीपी के अंचित गंगवार ने 95.50 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पहला, संगम मिश्रा, सैय्यद ताबिन्दा शाह ने 95 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरा, मॉडर्न के श्रेयम पटेल ने 94.5 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा, यहीं के कर्ण वर्मा 93.5 प्रतिशत अंक लेकर चौथे, गौरंगी अग्रवाल, रतन गुप्ता ने 93 प्रतिशत पांचवें, श्रृष्टि राजपूत ने 92.75 प्रतिशत अंक पाकर छठवें, आदित्य दीक्षित, अनुभव गुप्ता 91.50 प्रतिशत अंक पाकर सातवें, मॉडर्न की राधिका मलहोत्रा, अनामय दुबे 91.25 प्रतिशत अंक पाकर आठवें, राघव यादव 91 प्रतिशत नौवें, सूर्य प्रताप 90.50 प्रतिशत अंक पाकर दसवें स्थान पर रहे। अंश शाक्य 90.25 प्रतिशत, अनिष्का गंगवार ने 90 प्रतिशत अंक मिले।
मेधावियों की इस कामयाबी सीपी के प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल, निदेशक डॉ मिथलेश अग्रवाल, अनुज अग्रवाल मॉडर्न स्कूल की प्रबंधिका निमिषा गुप्ता, प्रधानाचार्य आलोक सक्सेना, डीन रवि श्रीवास्तव स्कूल पहुंचे। उन्होंने मेधावी बच्चों को बधाई दी। मिठाई खिलाकर उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान प्रधानाचार्य आर के बाजपेयी, उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैना, एस के बाजपेई, पंकज शुक्ला, हरीश पचौरी, गोविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।