फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छह नामजद समेत 13 पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Mon, 15 May 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्जी कागजात तैयार कर जमीन को बेचने के मामले में सीजेएम कोर्ट के आदेश पर छह नामजद समेत 13 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी अजयपाल ने मोहल्ले की रानी यादव, सरोज यादव, गंगानगर के अनूप कुमार, कुलदीप कुमार, बागकूचा के दिलीप कुमार, खटकपुरा के मोहम्मद हवीब और सात अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि उनके बाबा के तीन पुत्रों में बाबूराम, सुखराम व पिता सालिगराम थे। दोनों ताऊ अविवाहित थे। पिता व ताऊ की मृत्यु के बाद मां सरोज यादव व दो छोटे भाई विजय यादव व संजय यादव, बहनें रानी यादव व नेहा यादव वारिस हो गए। उनकी संयुक्त वरासत वाली पूरी कृषि भूमि बहन रानी यादव ने 16 मार्च 2022 को 14 लाख में गंगानगर के अनूप कुमार को बेच दी। इसमें से 12 लाख रुपये ले लिए। जबकि रानी का एक बटा छह हिस्सा था। रानी यादव ने धोखाधड़ी कर इसी भूमि का बैनामा 22 जून 2022 को 18 लाख रुपये में खटकपुरा सिद्दीकी के मोहम्मद हवीब के नाम कर दिया।
जानकारी होने पर दिल्ली में नौकरी कर रहे अजयपाल जब यहां पहुंचे। 16 अक्तूबर 2022 को खेत पर गया, तो वहां खरीदार निर्माण करवा रहे थे। निर्माण रोकने की बात कहने पर नामजद अज्ञात लोगों के साथ हमलावर हो गए। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें