फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी बस पलटने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा भारी

Wed, 21 Sep 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
राोते प‌िररिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज से कन्नौज जा रही बारातियों से भरी बस पलटने के बाद मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना पुलिस को भारी पड़ गया। 80 बारातियों में से 40 के घायल होने पर पुलिस को कमालगंज और मोहम्मदाबाद अलग-अलग सीएचसी से एंबुलेंस बुलानी पड़ीं। एकाएक कमालगंज में पहुंचे मरीजों की \
विज्ञापन


व्यवस्था नहीं हो सकी। नतीजतन घायलों को जमीन पर ही लिटाकर उपचार शुरू किया गया। जिस जगह पर बारातियों से भरी बस पलटी है। उस जगह पर मंगलवार को ट्रक पलट चुका है। निर्माणाधीन रोड पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में 80 बाराती सवार थे और बस कई पलटे

लेते हुए खड्ड में जा गिरी। रात के समय रोड कम चलने के कारण काफी देर तक बाराती बसों के नीचे दबे रहे। घटना की सूचना मिलने पर ताजपुर चौकी इंचार्ज त्रिभुवन सिंह और इंचार्ज कोतवाल मोहम्मदाबाद भीम सिंह जावला और जहानगंज के थानाध्यक्ष प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद के डा. प्रशांत श्रीवास्तव ने मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था कर ली लेकिन घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लोहिया भेजना पड़ा। कमालगंज में व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को जमीन पर लिटाकर ही उपचार करना पड़ा। घायल बारातियों में सबसे ज्यादा बच्चे व महिलाएं घायल हुए

हैं। घटनास्थल पर कोहराम मचा हुआ है। कोई भी बाराती कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। सभी बाराती सहमे हैं। समाचार लिखे जाने तक बाराती घटनास्थल टिलियां के पास खड़े हैं और बस को सीधा कर दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त हुई बस कासगंज के सहावर की बताई जा रही है। मौके पर पुलिस

बारातियों तथा बस की सुरक्षा के लिए तैनात कर दी गई है। फिलहाल कई गाड़ियों से घायलों को भेजे जाने के कारण अभी तक घायल किसी भी अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। घटना की सूचना मिलने पर लोहिया अस्पताल में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह और नगर मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह पहुंच गए हैं। उन्होंने घायलों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें