फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दर्जी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। दर्जी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। साले ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर गांव दोषपुर नागर निवासी मुकेश सक्सेना(36) अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर पमारान में सिलाई का काम करता था। रविवार शाम मुकेश दुकान के पीछे लघुशंका करने गया। वापस आने पर उसके मुंह से झाग निकल रसा था। भांजे विनय ने मुकेश की हालत खराब देखी तो सीएचसी लेकर आया। वहां डॉक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पत्नी मीरा, बेटा सौरभ, नेवीरा, पुत्री वैष्णवी, भाई राजेश मौके पर पहुंचे। सभी दहाड़े मारकर रोने पीटने लगे।
विज्ञापन

जनपद हरदोई कोतवाली देहात गांव मुबारकपुर निवासी साले पवन कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पवन ने बहनोई की हत्या करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि बहनोई की मौत के मामले में लोग अलग-अलग बात बता रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें