फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस जिला प्रबंधक व ठेकेदार सहित पांच के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पीसीएफ गोदाम से बिना चालान के खाद ले जाए जाने के मामले में जिला कृषि अधिकारी ने पीसीएफ जिला प्रबंधक, दो भंडार प्रभारी, परिवहन ठेकेदार व पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। एसडीएम ने मंगलवार को खाद ले जाते हुए ट्रक पकड़ लिया था।
विज्ञापन

सातनपुर स्थित पीसीएफ गोदाम से एनपीके खाद से भरा ट्रक मंगलवार को ले जाया जा रहा था। सेंट्रल जेल चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा था। गलत तरीके से खाद ले जाए जाने की शिकायत डीएम से की गई। इस पर डीएम ने एसडीएम सदर को जांच के लिए भेजा था।
एसडीएम सदर अनिल कुमार ने मौके पर जांच की तो ट्रक में 470 बोरी खाद मिली। चालक खाद से संबंधित चालान ई वे बिल भी नहीं दिखा पाया। जिला कृषि अधिकारी की मौजूदगी में जांच की गई तो पीसीएफ गोदाम से
विज्ञापन

जनपद कन्नौज के गोदाम प्रभारी विवेक कुमार ने ट्रक से 300 बोरी कन्नौज ले जाने का चालान सौंपा, जबकि फर्रुखाबाद गोदाम प्रभारी दिनेश सिंह ने 185 बोरी खाद का चालान दिखाया।
ट्रक में लोड 470 बोरी के स्थान पर 485 बोरी के दो चालान दिखाने पर मामला संदेह के घेरे में आ गया। बिना अनुमति कई घंटे पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा करने में पेट्रोल पंप मालिक भी जांच के घेरे में आ गए। पता चला है कि
पेट्रोल पंप मालिक ने परिवहन ठेकेदार पर डीजल का भुगतान बकाया होने पर ट्रक खड़ा करा लिया था। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीसीएफ गोदाम से बिना चालान के खाद ले जाई जा रही थी। जो चालान प्रस्तुत किए गए वह भी कूट रचित तरीके से बनाए गए हैं।
इस मामले में उन्होंने पीसीएफ जिला प्रबंधक मोहित गुप्ता, गोदाम प्रभारी दिनेश सिंह, जनपद कन्नौज के पीसीएफ गोदाम प्रभारी विवेक कुमार, परिवहन ठेकेदार दृगपाल सिंह बॉबी व पेट्रोल पंप मालिक प्रवीण कटियार के खिलाफ
फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर मिली है कि घटनास्थल शहर कोतवाली क्षेत्र का है। वहां के कोतवाल से मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा है। यदि वह मुकदमा दर्ज नहीं करेंगे तो फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें