फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो : अदिति ने नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

विज्ञापन
फोटो-25 स्वर्ण पदक के साथ मौजूद अदिति दुबे। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) फतेहगढ़ की छात्रा अदिति दुबे ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

लखनऊ के चौक स्टेडियम में 13 और 14 जून को हुई दो दिवसीय नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य मुकाबलों में अदिति दुबे ने बेहतरीन तकनीक, फुर्ती और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को एक-एक कर पराजित किया और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
पोडियम पर गोल्ड मेडल के साथ खड़ी अदिति की सफलता ने न केवल आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया। अदिति की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन का यह शानदार परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें