फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाट टीम ने गांव के ही पांच लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्र को गोली मारकर लाखों के जेवर व नगदी लूटने के मामले में स्वाट टीम गांव के पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची हैं, कि घटना करने वाले गांव के हैं या किसी अन्य जनपद के।
विज्ञापन

पुलिस का मानना हैं कि घायल शिक्षामित्र ने एक बदमाश को पकड़ा था। वह बदमाश का हुलिया भी जानता है। शिक्षामित्र के ठीक हो जाने पर पुलिस उसके भी बयान लेगी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहार निवासी शिक्षामित्र रमेश चंद्र दिवाकर गुरुवार की रात पिता रामदुलारे के साथ आंगन में सो रहा था। रात में घर में घुसे बदमाश जेवर नगदी लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

एक बदमाश जीने से बक्सा निकाल रहा था जो कि जीने में फंस गया। खटपट सुनकर रमेश जाग गए और एक बदमाश को पकड़कर भिड़ गए। तभी दूसरे बदमाश ने उनको गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर दौड़ी बहन रंजना को धक्का दे दिया। इसमें वह भी घायल हो गई। रमेश चंद्र का आगरा में इलाज चल रहा है।
शनिवार को घायल शिक्षा मित्र के भाई प्रवेश कुमार ने छह बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। हरकत में आई स्वाट टीम ने गांव के ही पांच युवकों को इसी प्रकरण में हिरासत में ले लिया है। उनको कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया हैं। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस काम कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें