फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्वदेशी मेला आज से, एक छत के नीचे मिलेगा घरेलू बाजार

Thu, 09 Oct 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-27, बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन स्कूल मैदान में स्वदेशी मेले की तैयारी देखते डीएम। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ओडीओपी उत्पादों और व्यापारियों को त्योहारी सीजन में घरेलू बाजार उपलब्ध करवाने के लिए बृहस्पतिवार से लग रहे स्वदेशी मेले से व्यापारियों को खासी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

मेला 10 दिनों तक क्रिश्चियन मैदान में चलेगा। इसमें एक छत के नीचे अधिक से अधिक घरेलू उत्पादों के स्टॉल लगेंगे। बुधवार को डीएम ने अधिकारियों के साथ मेले की तैयारियों का जायजा लिया। एक जिला एक उत्पाद में शामिल जरी जरदोजी, टेक्सटाइल प्रिंटिंग समेत अन्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की मंशा से बृहस्पतिवार से स्वदेशी मेला शुरू होगा।
देर रात तक इसकी तैयारियां चलती रहीं। दिवाली महापर्व के दौरान मेले में उद्योग विभाग की ओर से खादी ग्रामोद्योग, माटी कला, हथकरघा, रेशम विभाग, ग्रामीण आजीविका, सीएम युवा, विश्वकर्मा श्रम सम्मान और समूहों से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों को स्थानीय बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे अमेरिकी टैरिफ के बाद व्यापारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद जगी है। वहीं, उद्योग विभाग ने देर शाम तक 31 दुकानों की सूची तैयार कर ली। यह लोग मेले में अपने स्टॉल लगाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल संबंधित विभागों के अफसरों संग पहुंचे। उन्होंने जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त सूर्य प्रकाश यादव को देर रात तक तैयारियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि पर्ची काउंटर पर किसी को परेशानी न हो।
स्थानीय उत्पादों को मिला मंच
घुमना निवासी रीना बाथम कहती हैं कि वह मकान के पास फूड स्टॉल चलाती हैं। उनके पति गोविंद बाथम भी सहयोग करते हैं। उन्होंने मेले की तैयारी कर ली है। इस मेले से उन्हें बड़े मुनाफे की उम्मीद है। जहानगंज के मोतीलाल सुमन ने बताया कि वह अगरबत्ती बनाते हैं। उनका उत्पाद अधिक लोगों तक पहुंचेगा तो मांग बढ़ेगी। इस मंच से काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें