फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाढ़ में चालू कर दी आपूर्ति, ट्रांसफार्मर फटने से चार झुलसे

Thu, 21 Aug 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-17, सीएचसी कंपिल में भर्ती झुलसा किशोर दीपांशु।संवाद
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। बाढ़ में बिजली आपूर्ति चालू करने के दौरान 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फट गया। इससे किशोर समेत चार लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे प्रधान के भतीजे को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शाहीपुर में बाढ़ के चलते बिजली आपूर्ति बंद चल रही थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश थे कि जहां-जहां पानी कम हो, वहां-वहां की आपूर्ति चालू कर दी जाए। बुधवार शाम करीब 6.30 बजे शाहीपुर की आपूर्ति चालू की गई। इसी दौरान 25 केवीए का ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। गर्म तेल की चपेट में आकर प्रधान के भतीजे प्रशांत कुमार (22), दीपांशु (12), अंकित कुमार (18) व गौरखेड़ा गांव निवासी संकेत कुमार (26) झुलस गए। घटना देख मौके पर भीड़ जमा हो गई।
बिजली विभाग के कर्मचारियों व ग्रामीणों ने झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंपिल में भर्ती कराया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर प्रशांत कुमार को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जेई आरपी सिंह ने बताया कि बाढ़ आने के बाद से गांव की बिजली गुल थी। पानी कम होने पर बुधवार को आपूर्ति चालू की गई। ग्रामीणों से कहा गया था कि वे लोग ट्रांसफार्मर के पास से हट जाएं लेकिन वे नहीं माने। गैस बनने के चलते ट्रांसफार्मर फट गया। एक्सईएन कायमगंज शिव कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें