अधीक्षण अभियंता विद्युत ने आठ अवर अभियंताओं के क्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। रात में चक्की कनेक्शन चेक करने में पिटने वाले अवर अभियंता का डिवीजन बदल दिया गया। उनको फर्रुखाबाद ग्रामीण खंड से कायमगंज ग्रामीण खंड के लिए भेज दिया गया है। नव तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने पर अक्तूबर का वेतन दिए जाने के अधीक्षण अभियंता ने आदेश दिए हैं।
गंगापार के विद्युत उपकेंद्र राजेपुर में तैनात अवर अभियंता अजय यादव के साथ रात में चक्की का कनेक्शन चेक करने पर कुछ दिन पूर्व मारपीट हुई थी। अधीक्षण अभियंता ने जेई अजय यादव का तबादला फर्रुखाबाद खंड कार्यालय से कायमगंज खंड कार्यालय के विद्युत उपकेंद्र कंपिल और सिवारा के लिए कर दिया है।
इसके अलावा ठंडी सड़क विद्युत उपकेंद्र के जेई अमित शर्मा का तबादला विद्युत उपकेंद्र लकूला, पांचालघाट विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता अजय बाबू का तबादला ठंडी सड़क स्थित विद्युत उपकेंद्र के लिए किया गया है।
लकूला उपकेंद्र के जेई राघवराम पांडेय का तबादला उपकेंद्र कुटरा और यहां तैनात जेई संदीप कुमार का तबादला विद्युत उपकेंद्र जसमई के लिए किया गया है।
विद्युत उपकेंद्र याकूतगंज के जेई दीपक कुमार का तबादला नीबकरोरी प्रथम व द्वितीय विद्युत उपकेंद्र पर किया गया है और यहां तैनात जेई सत्येंद्र सिंह की गंगापार स्थित विद्युत उपकेंद्र राजेपुर, अमृतपुर व सलेमपुर में तैनाती की गई है। कंपिल विद्युत उपकेंद्र के जेई एसपी सिंह की तैनाती पांचाल घाट विद्युत उपकेंद्र पर की गई है। कमालगंज व जरारी विद्युत उपकेंद्र के जेई सुजीत गिरी को उपकेंद्र याकूतगंज का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। अधीक्षण अभियंता ने सभी को नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है।