फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे बाजार में गर्म कपड़ों की डिमांड

Sun, 20 Dec 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। संडे बाजार में गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। बाजार में मफलर, ग्लब्स, टोपी, स्वेटर और जैकेट की कई वैराइटी मौजूद हैं।
विज्ञापन


महंगाई के दौर में गर्म कपड़ों को खरीदने के लिए गरीब तबके के लोगों के आगे सबसे ज्यादा दिक्कत आती है। संडे बाजार ऐसे गरीब तबके के लोगों के लिए मुफीद बाजार है।

सर्दी को देखते हुए संडे बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। ग्लब्स, मोजे, टोपी, स्वेटर, जैकेट, शाल, स्कार्फ, आदि की लोग खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद को देखते हुए विभिन्न वैराइटी के गर्म कपड़े सजा लिए हैं।
विज्ञापन


त्रिपोलिया चौक से लेकर घुमना बाजार तक लगने वाले संडे बाजार में सबसे ज्यादा दुकानें गर्म कपड़ों की ही लगी हैं। संडे बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ महिलाओं की उमड़ती है। गरीब तबके के अलावा मध्यम वर्गीय लोग भी संडे बाजार में आकर खरीददारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


गढ़ी कोहना की रहने वाली आबदा बेगम कहती हैं संडे बाजार में गर्म कपड़े उचित रेट पर मिल जाते हैं। दुकान लगाए हरिओम कहते हैं कि दिल्ली, कानपुर और लखनऊ से गर्म कपड़े लेकर आते हैं। सर्दी पड़ने के साथ ही बिक्री में इजाफा होने लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें