फर्रुखाबाद। आचार संहिता के उल्लंघन के मुकदमे में एमपीएमएलए कोर्ट ने सदर व भोजपुर विधायक के खिलाफ समन जारी किए गए हैं। सदर विधायक को आठ व भोजपुर विधायक को 14 दिसंबर को कोर्ट में तलब किया गया है।
नामांकन के दौरान भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर दो गाड़ियों व 10 लोगों के साथ कलक्ट्रेट गेट तक चले गए थे। इस मामले में उनके खिलाफ 29 जनवरी को आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया था। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व 35 समर्थकों के खिलाफ एक मार्च को आचार संहिता व कोविड के नियमों का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज हुआ था।
दोनों मुकदमों में विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। मुकदमे की सुनवाई एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ज्ञानेंद्र कुमार प्रथम के यहां चल रही है। कोर्ट ने सदर व भोजपुर विधायक के खिलाफ सोमवार को समन जारी कर दिए।