फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: साढ़े नौ घंटे देरी से पहुंची गांधीधाम जा रही समर फेयर स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भागलपुर से गांधीधाम जा रही समर फेयर स्पेशल ट्रेन रेलवे स्टेशन पर करीब साढ़े नौ घंटे देरी से पहुंची। सुबह साढ़े तीन बजे से इंतजार करते यात्री दोपहर पौने दो बजे रवाना हो सके। इससे खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे ने भागलपुर से गांधीधाम के लिए 09452 नंबर की समर फेयर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चला रही है। इस ट्रेन का मंगलवार सुबह 4:10 बजे स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने का समय है। मगर यह ट्रेन करीब साढ़े नौ घंटे देरी से दोपहर 1:45 बजे रवाना हो सकी। ट्रेन आने से आधा घंटे पहले 3:30 बजे से स्टेशन पर बैठे यात्री परेशान रहे। इनमें सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी की ट्रेन होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग इससे यात्रा करते हैं। गुजरात के लिए कामकाज के चलते काफी लोग जाते हैं।
-
अब अंत्योदय ट्रेन की एटीवीएम से मिलने लगी टिकट
गोरखपुर से गुजरात के बड़ोदरा तक जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले लोगों को अभी तक काउंटर से ही टिकट मिलता था। इससे यात्रियों को लाइन में लगकर काफी देर बाद टिकट मिल पाती थी। रेलवे ने मंगलवार सुबह से स्टेशन पर लगी एटीवीएम मशीन से भी टिकट बनाने की सुविधा दे दी है। अब कोई भी यात्री एटीवीएम से स्वयं भी टिकट निकाल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें