फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएगी परिषद- सुमंत

Tue, 14 Jul 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति में वैश्य समाज की भागीदारी के लिए लोगों को परिषद जागरूक करेगी।  परिषद पंचायत चुनाव में वैश्य समाज के प्रत्याशी को लड़ाने में पूरी मदद करेगी। यह बात अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को शहर में आए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता शिवम गुप्ता के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने 26 जुलाई को होने वाले प्रांतीय सम्मेलन के लिए समाज के लोगों से संपर्क किया। उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों से अधिक संख्या में भागीदारी करने की अपील की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि परिषद गंगा व यमुना में बढ़ रहे प्रदूषण को साफ करने के लिए कटिबद्ध है।  गंगा सफाई का मुद्दा किसी एक राजनैतिक दल का नहीं है। गंगा और यमुना हमारे

देश की जीवनधारा हैं। इन्हें सहेज के रखना समाज के हर वर्ग का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में समाज की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के इच्छुक ऐसे लोग जो धन बल से कमजोर हैं, उन्हें परिषद की ओर से मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि  परिषद  पौधरोपण का कार्यक्रम चलाएगी। उन्होंने
विज्ञापन


सरकार से व्यापारी हेल्प लाइन शुरू करने, व्यापारी सुरक्षा आयोग  गठन, व्यापारी एक्ट बनाने, तथा भामाशाह कोष की स्थापना कर व्यापारियों को  वृद्धावस्था पेंशन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से समाज के पिछडे़ तबके के

लोगों के लिए आर्थिक, शैक्षणिक आधार पर आरक्षण देने के लिए आवेदन किया है। बताया कि हाईकोर्ट ने सरकार को जांच पूरी कर तीन महीने के अंदर इसको निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर सतीश गुप्ता, राजीव गुप्ता, अजीत महाजन, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें