शमसाबाद। गन्ना लदे ट्रक के बिजली के केबल में फंसने से ढाई घाट रोड पर लंबा जाम लग गया। जाम में एक घंटे लोग फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। एक पखवारा पहले भी ट्रक बिजली की केबिल में फंस गया था।
थाना क्षेत्र के पीएनबी चौराहे पर बिजली की केबिल नीचे है। इसके कारण आए दिन गन्ना लदे ट्रक केबिल में फंस जाते है। इससे हादसा होने का भी खतरा है। एक पखवारा पहले भी गन्ना लदा ट्रक केबिल में फंस गया था। मौके पर जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली कर्मियों ने लाइन बंद करके केबल निकाली उसके बाद वाहनों को आवागमन शुरू हो सका था।
गुरुवार की दोपहर फिर से गन्ना लदे ट्रक में बिजली की केबल फंस गया। लोगों के शोर मचाने पर चालक ट्रक से नीचे उतर आया। सड़क के बीच में ट्रक खड़ा होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। एक घंटे लोग जाम में फंसे रहे।
बिजली कर्मियों ने मौके वर जाकर केबिल हटवाई। उसके बाद पुलिस ने वाहनों को साइड से निकलवाकर आवागमन शुरू कराया। स्थानीय दुकानदारों ने आए दिन जाम लगने से व्यापार प्रभावित होने पर रोष जाहिर किया।