फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 50 रुपये से बढ़कर चीनी पहुंची 62, अरहर दाल 140 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कमालगंज। चीनी ने एक बार फिर महंगाई की रफ्तार पकड़ ली है। 50 रुपये किलो बिक रही चीनी का भाव 62 रुपये किलो जा पहुंचा है। अरहर की दाल 140 रुपये किलो, तो बेसन भी 20 रुपये महंगा हो गया है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि सभी दालें महंगी हुई हैं। सबसे ज्यादा बिकने वाली अरहर की दाल 25 रुपये किलो तक उछल गई। अभी तक 115 रुपये किलो अरहर की दाल बिक रही थी। अब 140 रुपये के हिसाब से ग्राहकों को मिल पा रही है। 90 रुपये वाला बेसन 110 रुपये किलो पर पहुंच गया। कस्बे के बाजार की गल्ला मंडी में चना 65 रुपये तक मिल जाता था, अब अच्छा चना 85 रुपये है। वहीं, थोक में दाम बढ़ने से दुकानदार पहले से रखे माल को भी बढ़े रेट पर बेच रहे हैं।
फुटकर में चीनी 62 रुपये किलो बिकने लगी है। दुकानदारों का कहना है कि मिलों में चीनी का स्टॉक कम होने से दाम बढ़ रहा है। फतेहगढ़ में कानपुर रोड के दुकानदार प्रियम का कहना है कि 15 दिन पहले चीनी की बोरी 2400 रुपये में थोक में आ रही थी। अब चीनी की बोरी तीन हजार से 3050 रुपये में थोक विक्रेता दे रहे हैं। इसके चलते फुटकर के भी दाम बढ़ाना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें