फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तकनीकी खराबी से 12 घंटे बंद रही चीनी मिल

विज्ञापन
चीनी मिल के रोलर की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। चीनी मिल में शनिवार रात गन्ना क्रसिंग रोलर में तकनीकी खराबी से पेराई ठप हो गई। रोलर में मरम्मत के बाद करीब 12 घंटे बाद पेराई शुरू हो सकी। पेराई शुरू होने के बाद मिल प्रशासन व किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब तीन बजे चीनी मिल गन्ना क्रसिंग के दौरान रोलर पर लोहे की पटिया चली गई। दबाव से रोलर की पिन टूट गई। इसके बाद पेराई कार्य ठप हो गया। तकनीकी कर्मचारियों ने रोलर में मरम्मत कार्य शुरू किया तो रविवार शाम हो गई। करीब साढ़े 3 बजे पेराई कार्य शुरू हो सका।
इस दौरान चीनी मिल यार्ड में गन्ना लदी ट्रालियों का जमावड़ा लग गया। मिल के ट्रैक्टर-ट्रॉली व बैलगाड़ी के दोनों गेट बंद कर दिए गए। गन्ना किसान यार्ड में ट्रैक्टर-ट्रॉली के ऊपर बैठे पेराई शुरू होने का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

बताया गया कि गन्ने का गट्ठर बांधते समय किसी किसान के ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक की लोहे की पटिया गट्ठर में बंध गई। इसके बाद वह पटिया गन्ने के साथ क्रसिंग नाली में जाकर रोलर तक पहुंच गई। इससे रोलर में फाल्ट हो गया। चीफ इंजीनियर विनोद दयाल ने बताया कि रोलर में लोहा जाने से वह अपनी जगह से खिसक गया। उसकी मरम्मत कर मिल में पेराई कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें