फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 40 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

Sat, 28 Jan 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
गायत्री सभा भवन में हुए सामूहिक विवाह समारोह में बैठे दूल्हा-दुल्हन - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रूखाबाद जिले में कायमगंज के मोहल्ला गंगा दरबाजा स्थित शिवाला धाम में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह योजना के 40 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा। इनमें 38 ने सात फेरे लिए और दो जोड़ों ने कलमा पढ़कर निकाह किया। शादी समारोह में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद के साथ उपहार दिए।
विज्ञापन


जिले के तीन ब्लॉकों के 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह शिवाला धाम में कराया गया। योजना में प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च किए गए। इसमें 35 हजार रुपये वधू के खाते में दिए गए। 10 हजार रुपये विवाह सामग्री व छह हजार रुपये विवाह आयोजन में खर्च किए गए। इस विवाह समारोह में 46 जोड़ो के फेरे व दो का निकाह होना था। इसमें से आठ जोड़े शामिल नहीं हुए।

विवाह समारोह में कायमगंज ब्लॉक से 20 जोड़े, नगरपंचायत कंपिल से दो जोड़े, शमसाबाद ब्लॉक से 16 जोड़े, नबाबगंज ब्लॉक से दो जोड़े शामिल हुए। कुल 40 जोड़ो की शादी हुई इसमें दो मुस्लिम जोड़ों का मौलवी ने निकाह पढ़ाया। विवाह समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक डॉ सुरभि, पी डी रामसिंह, समाज कल्याण अधिकारी रेनू, ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे, बी डी ओ मोहम्मद आरिफ व संयोजक सुरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें