फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना की फसल जली

Tue, 02 Dec 2014 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। जलते घूरे से निकली चिंगारी से ग्रामीण की 10 बीघा गन्ना की फसल जल गई। थाना क्षेत्र के गांव बेला सरायगजा निवासी रामशंकर मिश्र के खेत में 10 बीघा गन्ना की फसल खड़ी है।
विज्ञापन

 इनके पास में ही गांव के ही सुरेश का खेत है। मंगलवार को सुरेश अपने खेत पर लगे घूरे को जला रहे थे। इसी दौरान घूरे से निकली चिंगारी रामशंकर मिश्र के गन्ने के खेत में जा गिरी।
चिंगारी से आग लग गई। हवा चलने के चलते रामशंकर मिश्र का गन्ना जलने लगा। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक रामशंकर का 10 बीघा गन्ना जल चुका था। रामशंकर ने बताया कि गन्ना जलने से हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें