फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में फांसी लगाने का कारण नहीं लिखा है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। परिवार में कोहराम मचा है।
अमेठी कोहना निवासी रामपाल शाक्य का 24 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार आवास विकास स्थित निजी अस्पताल में काम करता था। दोपहर एक बजे अस्पताल से वह बाइक से घर गया। शाम करीब साढ़े तीन बजे कुछ लोगों ने सड़क किनारे एक बाइक खड़ी देखी।
कुछ लोग पास में ही मौजूद अमरूद के बाग में गए, तो अंगौछे पर एक शव लटका मिला। पहुंचे चौकी प्रभारी पांचालघाट जेपी शर्मा ने आईकार्ड से मोहित के परिजनों को सूचना दी।