अमृतपुर। कुबेरपुर में एक कारपेंटर ने कमरे में सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दरवाजे तोड़कर शव फंदे से उतारकर उसके माता-पिता को सूचना दी।
कुबेरपुर निवासी खुशीराम परिजनों के साथ दिल्ली में रहते हैं। उनका बेटा शिवम (23) दिल्ली में कारपेंटर का काम करता था। वह दिल्ली से 28 मार्च को अपने घर आ गया था। उसकी पत्नी सपना मायके में होली पर गई थी। शिवम गांव में अकेला था। सोमवार दोपहर साढ़े 11 बजे उसे लोगों ने घर के बाहर फोन से बात करते देखा था।
इसके बाद वह घर में चला गया। कुछ देर बाद एक पड़ोसी उसके घर में गए तो कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने झांक कर देखा तो शिव छत में लगे कुंडे में रस्सी के फंदे से लटक रहा था। उन्होंने शिवम के चाचा रामू को जानकारी दी। रामू की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतार लिया। शिवम के बाबा वनवारी लाल रो-रोकर बेहाल हो गए।
घायल सौरभ। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD