फोटो-35, कलक्ट्रेट सभागार में राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका मनोरमा कनौजिया को सम्म
फर्रुखाबाद। महिला कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति के कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली करीब 100 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कई महिलाआें ने अपने संघर्ष के बारे में बताया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि महिलाएं पुरुषों से कम नहीं हैं। सेना में भी उनकी भागीदारी होने लगी है। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने कहा कि बड़े से बड़े कार्य को करने में महिलाएं सक्षम हैं। कानपुर परिक्षेत्र के डीआईजी हरीश चंदर ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं का बड़ा योगदान है।
कार्यक्रम को अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, कायमगंज विधायक डा. सुरभी, नगर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी आदि ने संबोधित किया। समारोह में एसपी आरती सिंह, सीडीओ, बीएसए आदि मौजूद रहे।