फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बारिश में ठप पड़े उपकेंद्र, शहर से गांव तक बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रिमझिम बरसात के चलते शहर से लेकर गांव तक बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। कहीं पेड़ टूटकर लाइन पर गिरे तो कहीं केबल बक्सा फुंक गया। इससे उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ा। वहीं बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में कर्मचारी दौड़ते रहे।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के भोलेपुर उपकेंद्र से मिल्क डेयरी, फतेहगढ़, कोल्ड व बेवर रोड फीडर संचालित होते हैं। इन फीडरों से करीब 50 से ज्यादा मोहल्लों को बिजली आपूर्ति होती है। दोपहर करीब 12:30 बजे केबल बक्सा फुंक गया, जिससे उपकेंद्र बंद हो गया। इससे आधे शहर की बिजली गुल हो गई। जानकारी मिलने पर एसडीओ मीटर कमलेश कुमार, जेई अनिल गौतम और एई मीटर मोहम्मद शमीम उपकेंद्र पर पहुंचे। उन्होंने केबल बक्सा का मरम्मत कार्य शुरू कराया। केबल बक्सा ठीक कर पहले मिल्क डेयरी फीडर चालू किया गया। इसके आधे घंटे बाद अन्य फीडर चालू किए गए। जेई भोलेपुर ने बताया कि बरसात होने के चलते केबल बक्सा फुंक गया। केबल बक्सा ठीक कर दोपहर करीब 3 बजे उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों से आपूर्ति चालू कर दी गई।
रोहिला के पास से गुजरी 33 हजार केवी लाइन में सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे पेड़ गिरा गया, जिससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते कमालगंज ब्लॉक के जरारी व पाहला फीडर बंद हो गए। इन दोनों उपकेंद्रों के बंद होने से करीब 120 गांवों की बिजली गुल हो गई। एसडीओ ने बताया कि सुबह 11:30 बजे 33 केवीए लाइन से पेड़ काटकर हटा दिए गए। इसके बाद पाहला व जरारी उपकेंद्र चालू कर दिए गए। दोनों उपकेंद्रों से करीब 26 ग्राम पंचायतों को बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन





उपकेंद्र पर लगी वीसीबी फुंकी, 130 गांव की बिजली बंद
नवाबगंज। बरसात से रविवार रात करीब एक बजे ट्रांसमिशन से बिजली बंद कर दी गई। सोमवार सुबह 4:40 बजे बिजली आई। बिजली आते ही विभाग की एक मशीन में धमाका हो गया, जिससे उपकेंद्र बंद हो गया। उपकेंद्र बंद होने से 130 गांवों की बिजली बंद हो गई। सुबह 10:40 बजे मशीन की मरम्मत के बाद आपूर्ति शुरू की गई। इसी दौरान कस्बा चौराहा पर बंच जल गई। इसके चलते नवाबगंज ग्रामीण फीडर बंद कर दिया गया। इससे कस्बा नवाबगंज के आधे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बंच केबल ठीक कर दोपहर करीब एक बजे ग्रामीण फीडर चालू किया जा सका। जेई अब्दुल मजीद ने बताया कि वीसीबी मशीन फुंकने के चलते उपकेंद्र बंद हो गया। वीसीबी मशीन ठीक करवाकर आपूर्ति चालू करवा दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें