फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गर्मी की तैयारी में उपकेंद्र की कराई मरम्मत, छह घंटे नहीं मिली बिजली

Sat, 07 Mar 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सर्दी के बाद अब गर्मी के दस्तक देते ही बिजली विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को न्यू भोलेपुर बिजली उपकेंद्र पर दोपहर से शाम तक मरम्मत कार्य चलता रहा। इससे लगातार छह घंटे बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

होली के बाद गर्मी के दस्तक देते घरों में पंखे आदि चालू हो गए। तापमान बढ़ने के साथ घरों व प्रतिष्ठानों में बिजली की खपत भी बढ़ जाएगी। इसके चलते उपकेंद्रों को गर्मी के लिए तैयार करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। न्यू भोलेपुर उपकेंद्र पर दोपहर 12 बजे के बाद परीक्षण खंड से सहायक अभियंता रमेश मौर्या टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने उपकेंद्र की सभी वीसीबी, रिले, ट्रांसफार्मर आदि को चेक किया। वहीं दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ मरम्मत कार्य शाम तक पूरा किया गया। लगातार करीब छह घंटे बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता अनिल गौतम ने बताया कि परीक्षण खंड से बृहस्पतिवार रात को उन्हें सूचना दी गई और दोपहर में काम शुरू करा दिया गया। इससे लोगों तक सूचना नहीं पहुंच सकी। उन्होंने बताया कि उपकेंद्र पर वीसीबी की तीन सीटी खराब निकलने पर उन्हें बदल दिया गया। इससे अब गर्मी में वीसीबी दिक्कत नहीं देगी। सभी ट्रांसफार्मर भी चेक कर लिए गए। जरूरत के अनुसार उपकरणों की मरम्मत कर गर्मी के लिए तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें