दलाई लामा ने शनिवार को संकिसा के भूटान मंदिर में शेचेन स्तूप की पूजा की।
उन्होंने यहां सभी को आशीर्वाद दिया। यहां से वह जसराजपुर गांव में धम्म
प्रवचन करने के लिए निकल गए। जसराजपुर से वे वापस संकिसा के होटल रॉयल
रेजीडेंसी पहुंचे। वह यहां रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार की सुबह वह 8 बजे
होटल से जसराजपुर गांव पहुंचेंगे।
आयोजन संपन्न होने के बाद वह दोपहर 1
बजे निकलकर 1.30 बजे मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से वह 1.45
बजे चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली निक ल जाएंगे। भूटान मंदिर में भंते करमा
लामा, हेरी, यूथ बौद्ध सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र बौद्ध,
उपनंद भंते, पीएम बौद्ध, भंते तेजवेरी, अमित बौद्ध, तीरथराज बौद्ध, कैलाश
चंद्र बौद्ध,निष्ठा, नवलकिशोर, अनिल कुमार, मनोज आदि मौजूद रहे।