फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न पहनने पर चली गई छात्र जान

Tue, 01 Dec 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। आमने सामने बाइकों की भिड़ंत में कक्षा 11 के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र हेलमेट पहने होता तो जान बच जाती। उधर, दूसरी बाइक पर सवार दो भाई घायल हो गए। इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने छात्र के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुर चौरासी निवासी विपिन (16) मंगलवार की सुबह राजेपुर स्थित पेट्रोल पंप जा रहा था। उसने सुरक्षा के लिए हेलमेट नहीं पहना था। राजेपुर गन्ना क्रय केंद्र के पास आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में विपिन की मौके पर मौत हो गई।

दूसरी बाइक पर सवार मोहम्मद नूर भी हेलमेट नहीं पहने थे। हादसे में इनके साथ में भाई शाहाब नूर निवासी दौलतपुर थाना राजेपुर घायल हो गए। सूचना मिलने पर दरोगा उदयवीर सिंह ने घायलों को राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से दोनों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में मोहम्मद नूर की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। शाहाब नूर के भाई को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन


शाहाब नूर ने बताया कि वह लोग पेट्रोल पंप से डीजल लेकर घर लौट रहे थे। उसी समय बाइकों की भिड़ंत हो गई। उधर, मौत की खबर मिलने पर विपिन के परिवार के लोग आ गए। शव को देखकर मां रेशमा देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। परिजनों ने बताया कि विपिन गंगापार महात्मा गांधी इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें