फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मिशन शक्ति कार्यक्रम में छात्राओं ने बनाए चित्र

Mon, 29 Sep 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-35, पुलिस लाइन सभागार में छात्रा को पुरस्कृत करतीं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह। स्रोत पुलिस वि - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को मिशन शक्ति 5.0 के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेता छात्राओं को पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में जीजीआईसी व रखा बालिका इंटर कॉलेज समेत अन्य विद्यालयों से आईं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी सुरक्षा, बाल अधिकार आदि से संबंधित चित्र बनाए।
इसके बाद इनमें रंग भरे। मुख्य अतिथि एसपी आरती सिंह ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने कहा कि मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रमों से बच्चों को सकारात्मक दिशा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें