फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की चपेट में आने से छात्र की मौत

Mon, 23 Feb 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीएम की चपेट में आकर साइकिल सवार छात्र और उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्र को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। थाना राजेपुर के गांव गांधी निवासी छविनाथ बाथम का बेटा अरुण (11) सोमवार की सुबह अपने चचेरे भाई पुष्पेंद्र पुत्र आलोक के साथ साइकिल से अपने बाबा श्रीराम के यहां गांव चेनगंज जा रहा था।
विज्ञापन


पेट्रोलपंप और भट्ठा के पास से गुजरने के दौरान उसकी साइकिल सामने से आ रही डीसीएम की चपेट में आ गई। इस हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इन्हें सड़क से उठाया। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस गंभीर रूप से घायल अरुण कुमार को लोहिया अस्पताल में लेकर आई।

यहां डाक्टर ने अरुण कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुष्पेंद्र को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता छविनाथ ने बताया कि अरुण कुमार कक्षा 3 में पढ़ता था। उसके दो बेटे में से एक की मौत हो गई। अरुण बाबा के पास घूमने के लिए जा रहा था। बेटे के शव को देखकर मां सुनीता देवी को रो रोकर बुरा हाल था। वह बेटे के शव को लिपट कर रो रही थीं। मृतके के पिता ने डीसीएम चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें