फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नाली बनाने के विरोध में छात्र की हत्या

Sat, 22 Apr 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। नाली बनाने के विरोध में छात्र के सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कन्हऊ याकूबपुर निवासी अहिबरन का पड़ोसी से छत से पानी गिरने को लेकर पड़ोसी रामबाबू से पुुराना विवाद चल रहा है। गुरुवार की शाम को रामबाबू गली में नाली बनवा रहे थे। अहिबरन के पुत्र प्रदीप (28) कानपुर में बीएड की पढ़ाई कर रहा था। उसने नाली बनाने का विरोध किया। इस पर रामबाबू व उनके परिजनों ने प्रदीप के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाने आई भतीजी सपना से भी मारपीट की। परिजन घायल प्रदीप को लोहिया अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में प्रदीप की मौत हो गई। परिजन प्रदीप का शव घर लेकर आ गए।
सूचना पर सीओ अरुण कुमार व कोतवाल अनिल कुमार चौबे मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी की। अहिबरन ने पड़ोसी रामबाबू बाथम, संजीव, राजीव महाराम, विनोद बाथम, महाराम की पत्नी, रामबाबू की पत्नी, गीता व दुर्गा के खिलाफ गैर इरातदन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर किसी भारी वस्तु के प्रहार से आई गंभीर चोट से प्रदीप की मौत होना बताया गया। उसके शरीर पर अन्य चोटों के निशान नहीं मिले।
विज्ञापन

प्रदीप की मौत पर भाई उमेश, रजनेश व पिता अहिबरन बेहाल होकर रोने पीटने लगे। प्रदीप की मां प्रेमा देवी की एक वर्ष पहले मौत हो गई थी। रजनेश ने बताया कि चार अप्रैल को नाली को लेकर मारपीट हुई थी। पुलिस को सूचना देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। अगर पुलिस उस दिन कार्रवाई करती तो शायद भाई प्रदीप की जान नहीं जाती।

नाली के विवाद में मारपीट की सूचना देने गए प्रदीप के चाचा धनपाल को पुलिस ने कोतवाली में बैठा लिया। प्रदीप की मौत की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह चाचा धनपाल को कोतवाली से छोड़ा। ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस पर आम जनता कैसे विश्वास करे। जब शिकायतकर्ता को ही पुलिस कोतवाली में बैठाकर प्रताड़ित करने से बाज नहीं आ रही है। उसके बाद भी अफसर बेहतर कानून व्यवस्था का दावा करने से नहीं थक रहे है।

नाली बनाने के विरोध में युवक से मारपीट की सूचना यूपी 112 के माध्यम से मिली थी। शुक्रवार की सुबह घायल की मौत की जानकारी हुई। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले दोनों पक्षों में झगड़े के संबंध में पुलिस को कभी सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

-अरुण कुमार सीओ मोहम्मदाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें