फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छात्र को कार में बंधक बना कर पीटा, पुलिस ने खोजा

Sun, 23 Nov 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-21 कोतवाली मोहम्मदाबाद में खड़ी बरामद कार। संवाद
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। छात्रा की छेड़छाड़ की शिकायत पर उसके भाइयों ने एक छात्र को कार में बंधक बनाकर पीट दिया। छात्र के भाई ने अपहरण की सूचना दी तो पुलिस ने कार समेत छात्र को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित छात्र समेत तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर मामला निपटा दिया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी विकास सैनी ने शनिवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई विनोद सैनी का कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। रठौरा गांव के पास पुलिस ने कार बरामद कर ली। पुलिस विनोद सैनी समेत दो अन्य युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई।

छानबीन में पता चला कि ताजपुर रोड स्थित एक महाविद्यालय में विनोद सैनी व एक छात्रा परीक्षा देने गए थे। छात्रा ने अपने भाइयों को सूचना दी कि विनोद ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। जानकारी मिलते ही कार से आए दो भाइयों ने विनोद को कार में बैठा लिया और छिबरामऊ मार्ग की ओर ले गए। उन्होंने कार में ही विनोद को जमकर पीटा। पुलिस ने तीनों युवकों से पूछताछ की।
विज्ञापन


पुलिस ने एक मोहल्ला निवासी छात्रा के दो भाइयों व विनोद सैनी का शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ल ने बताया कि मामला पुरानी मारपीट का है। छेड़छाड़ की बात गलत है। तीनों युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। कार को सीज किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें