फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में चढ़कर छात्र का मोबाइल लेकर युवक भागा 16-20-26

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। रेलवे स्टेशन पर युवक ट्रेन में बैठे छात्र का मोबाइल छीन कर भाग गया। छात्र ने युवक का पीछा किया तो वह मोबाइल फेंक कर फरार हो गया।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। प्लेटफार्म पर पोल पर लगी लाइटें न जलने से शाम को अंधेरा रहने से कई घटनाएं हो चुकी हैं।
थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी आदित्य कुमार (18) कानपुर के कल्यानपुर में रहकर प्रोग्रामिंग कोर्स की तैयारी कर रहा है।
शुक्रवार को आदित्य पैसेंजर से घर जा रहा था। रात पौने नौ बजे ट्रेन कमालगंज रेलवे स्टेशन पर रुकी। प्लेटफार्म पर अंधेरा था।
इसका फायदा उठाकर एक युवक ट्रेन में चढ़ गया और आदित्य के पास खड़ा हो गया। ट्रेन चलते ही युवक ने आदित्य का एंड्रॉयड मोबाइल छीना और ट्रेन से कूद गया। आदित्य भी चलती ट्रेन से कूदकर युवक का पीछा करने लगा।
विज्ञापन

चोरी की जानकारी पर वहां मौजूद लोग जब चोर के पीछे भागे तो वह मोबाइल फेंक नई बस्ती की ओर भाग गया। जिससे मोबाइल टूट गया।
छात्र आदित्य का बैग व जूते ट्रेन में ही रह गए। छात्र ने बताया कि उसे याकूतगंज स्टेशन पर उतरना था। प्लेटफार्म पर अंधेरा होने से चोर को नहीं पकड़ सका।
शनिवार को जीआरपी ने मामले की जांच की। यात्रियों के मुताबिक सिर्फ टिकट घर के पास ही लाइट जलती है। बाकी में अंधेरा छाया रहता है। इससे मोबाइल व पर्स चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें