फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस टैंकर की टक्कर से छात्र की मौत

Sun, 29 Oct 2017 12:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर कोतवाली के पास गैस टैंकर की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी रामप्रकाश वाल्मीकि संविदा सफाई कर्मचारी हैं। उनका पुत्र राजा (14) शनिवार शाम करीब पांच बजे साइकिल से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर इटावा-बरेली हाइवे पर फतेहगढ़ की ओर जा रहे गैस टैंकर से साइकिल की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में राजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से टैंकर भगा ले गया। करीब 500 मीटर आगे जाकर वाहन छोड़ भाग गया।

घटना की जानकारी पर मोहल्लेवासियों के अलावा मृतक की मां कमला देवी आदि परिजन मौके पर आ गए। शव देख परिजन बिलखने लगे। गुस्साए मोहल्लेवासियों ने इटावा-बरेली हाइवे पर जाम लगा दिया। जानकारी पर एसडीएम सदर अजीत सिंह व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन

एसडीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से परिजनों को आर्थिक सहायता दिलवाने व टैंकर चालक के खिलाफ कार्रवाई ेका आश्वासन दिया। करीब छह बजे जाम खोला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। राजा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदाबाद में कक्षा 8 में पढ़ता था। मृतक के दो भाई व तीन बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें