फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएन कालेज की प्रिया अध्यक्ष, हर्ष बने मंत्री

विज्ञापन
डीएन कालेज में खड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
छात्र हित का संगठन है विद्यार्थी परिषद : राशि
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जिला छात्रा प्रमुख राशि अग्रवाल ने यहां कहा कि ये छात्र व समाज हित का संगठन है। इससे पहले डीएन कालेज इकाई के अध्यक्ष व मंत्री का स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थी समाज का आइना है। लिहाजा सभी कालेजों में इकाइयां गठित की जाएंगी।
एबीवीपी ने डीएन कालेज इकाई के लिए प्रिया को अध्यक्ष और हर्ष ठाकुर को मंत्री बनाया है। मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे पदाधिकारी कालेज पहुंचे। यहां दोनों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता जिला छात्रा प्रमुख राशि अग्रवाल ने कहा, परिषद छात्रों से लेकर समाज तक के हित का काम करने वाला संगठन है। परिषद हर क्षेत्र तक अपनी पहुंच बना रहा है। विद्यार्थी समाज का आइना है। ऐसे में सभी कालेजों में इकाइयों का गठन करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सोशल मीडिया प्रमुख प्रांजुल तिवारी ने कहा, पहली बार डीएन कालेज इकाई का अध्यक्ष किसी बहन को बनाया गया है। परिषद भाई और बहन में भेदभाव नहीं करती। अनन्य ठाकुर ने भी संगठन के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र सिंह, शिवम कुशवाहा, कल्पना त्रिवेदी, दिनेश शर्मा, आदर्श, सर्वजीत बाजपेई, अभिषेक दीक्षित आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें