फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल स्थगित, वकील आज से करेंगे काम

Fri, 03 Jun 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे हड़ताली अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस लाइन में संयोजन समिति के सदस्यों तथा अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से मुलाकात कर वकीलों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट वापस लेने की मांग की। इस दौरान एक वकील के अधिक आक्रोश जताने पर एसपी ने नाराजगी जताते हुए उसको कार्यालय से बाहर निकाल दिया। यह देख अन्य वकीलों ने मामला  शांत कराया।
विज्ञापन


वकीलों की मांग पर एसपी ने वकील से हुई अभद्रता और दरोगा की पिटाई मामले की जांच सीओ कायमगंज को सौंप दी है। उत्पीड़न न होने के आश्वासन पर वकीलों ने हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया। शुक्रवार से अदालतों में काम होगा।

दरोगा की पिटाई मामले में वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट लिखे जाने के विरोध में कचहरी में चौथे दिन भी हड़ताल जारी रही। जिला बार एसोसिएशन की संयोजन समिति व अन्य वकीलों ने गुरुवार को पुलिस लाइन में एसपी से मुलाकात की। वकीलों ने कहा कि दरोगा की ओर से जो झूठी रिपोर्ट लिखाई गई है उसकी निष्पक्ष जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कराई जाए एवं मुकदमा समाप्त किया जाए।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि अगर दरोगा ने वकील से अभद्रता की थी तो उसकी शिकायत करनी चाहिए थी। इसके बाद दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाती। मारपीट की घटना अंजाम देना गलत है। फिर भी वकील से अभद्रता और दरोगा के साथ हुई मारपीट की घटना की निष्पक्ष विवेचना कराई जाएगी। इसको लेकर एक वकील पुलिस की गलतियां बता नाराज जताने लगे। यह देख एसपी ने वकील को कार्यालय से बाहर निकाल दिया। अन्य वकीलों ने किसी तरह मामला शांत कराया। 

एसपी ने दोनों प्रकरणों की निष्पक्ष जांच करने के आदेश सीओ कायमगंज को दिए हैं। जांच तक किसी भी वकील का उत्पीड़न नहीं होगा। जिला बार एसोसिएशन संयोजन समिति अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि एसपी के आश्वासन पर बार एसोसिएशन सभागार में आम सभा की बैठक हुई। उसमें हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार से वकील काम करेंगे।

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर, पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, राकेश चौहान, श्रवण कुमार चतुर्वेदी, नरेश सिंह यादव, सुदेश प्रताप सिंह, राजीव कुमार वाजपेई, कुंवर सिंह यादव, आदर्श कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें