फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को शिक्षक अनशन पर बैठे

विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय परिसर में अनशन पर बैठे शिक्षक। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
पुरानी पेंशन के लिए दिया धरना
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के शिक्षक शनिवार को पुरानी पेंशन बहाली समेत कई गांवों को लेकर शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में अनशन पर बैठे। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया।
जिलाध्यक्ष लालराम दुबे कहा कि नई पेंशन योजना शिक्षक की वृद्धावस्था में उस स्तर से जीवन यापन करने योग्य नहीं है, जिस जीवन स्तर पर शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहा है। इससे पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए। महंगाई भत्ते में की गई कटौती का भुगतान होना चाहिए। विद्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर तथा व्यवसायिक शिक्षक पूर्णकालिक शिक्षकों को समान कार्य, समान वेतन के आधार पर भुगतान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिले। स्थानांतरण की नीति ऐसी बने जिससे शिक्षक अपनी सुविधानुसार स्थान पर स्थानांतरण पा सकें। वर्ष 2014 से बंद सामूहिक बीमा को दोबारा से चालू किया जाए। प्रदर्शन में जिला मंत्री नरेंद्र पाल सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष नवलकांत अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष संतोष दुबे, संयुक्त सचिव सत्येंद्र सिंह, सुधाकर चतुर्वेदी, प्रदीप जायसवाल, रजनीश शिवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें