फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सख्ती और ग्रामीण अंचलों में छूट

Mon, 02 Mar 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार से शुरू हुई विश्वविद्यालय परीक्षा के प्रथम दिन शहरी इलाकों के डिग्री कालेजों में जहां परीक्षार्थी  परीक्षा के दौरान सिर नहीं हिला पाए। वहीं ग्रामीण अंचल के कई डिग्री कालेजों में नकल को परीक्षार्थियों को छूट रही। विश्वविद्यालय की परीक्षा के प्रथम दिन बीए समाज शास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। शहरी इलाकों में डिग्री कालेजों में परीक्षार्थियों की गेट पर सघन चेकिंग हुई।
विज्ञापन


जिनके पास मोबाइल और माडल पेपर थे, उनको बाहर कर दिया गया। माडल पेपर और मोबाइल बाहर रखकर आने पर प्रवेश दिया गया। बद्री विशाल डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष 771 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 42 ने परीक्षा छोड़ दी। बीए द्वितीय वर्ष में 867 उपस्थित हुए और 12 ने परीक्षा छोड़ी। बीए तृतीय वर्ष में 504 ने परीक्षा थी और 16 परीक्षा छोड़ गए। डीएन कालेज में बीए प्रथम वर्ष में 290 में 285 उपस्थित, बीए द्वितीय वर्ष में 274 में 271 उपस्थित और बीए तृतीय वर्ष

की परीक्षा में 224 में 222 परीक्षा में शामिल हुए। आरपी डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में 203 में 9 अनुपस्थित हो गए। बीए द्वितीय वर्ष में 162 में कोई अनुपस्थित नहीं  रहा। बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा में 51 में 3 ने परीक्षा छोड़ी। भारतीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में 204 परीक्षा में शामिल हुए और 19 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 111 उपस्थित और 2 अनुपस्थित व बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा में 199 उपस्थित और 2 ने परीक्षा छोड़ी। ग्रामीण अंचल में संचालित वित्त विहीन कई डिग्री कालेजों में नकल कराने की धूम रही। परीक्षार्थियों को बोल बोल कर नकल कराई गई। इसके लिए प्रत्येक परीक्षार्थी से एक से दो हजार रुपये तक वसूले गए है। विश्वविद्यालय की परीक्षा में प्रशासन की ओर से नकल रोकने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है।

नोडल केंद्र पर रखे प्रश्नपत्रों की सुरक्षा नहीं
कानपुर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं के पहले दिन कई  छात्र छात्राआें ने परीक्षा छोड़ दी।  नोडल केंद्र लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय को परीक्षा शुरू होने के बावजूद स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी उपलब्ध नहीं कराए गए। लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के 114, द्वितीय के 114 और तृतीय वर्ष के 97 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। वहीं डा. रामनरायन महिला महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के 93, द्वितीय वर्ष के 91 तथा तृतीय वर्ष के 52 छात्र शामिल हुए।

लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय को रामनरायन महिला महाविद्यालय, शकुंतला देवी महिला महाविद्यालय और चुन्नी देवी महाविद्यालय शमसाबाद का नोडल केंद्र बनाया गया है। विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम अग्निहोत्री ने बताया कि सभी विषयों के प्रश्नपत्र और कापियां स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। उन्होंने बताया कि इस बार विश्वविद्यालय ने  एक विषय के 4-4 सेटाें में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए हैं।

इससे नकल की आशंका निल हैं।  प्रश्नपत्र के आधार पर ही बैठने की व्यवस्था की गई है।  सभी केंद्रों के परीक्षा व्यवस्थापकों को एक घंटा पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाता है।  प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को पत्र भेज कर सुरक्षा की मांग की थी।

परंतु अभी तक सुरक्षा व्यवस्था मुहैया नहीं कराई गई है। हालांकि कोतवाली से परीक्षा के समय सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। कोतवाल एके सिंह परिहार ने बताया कि नोडल सेंटर की सुरक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक को मुख्यालय से फोर्स की मांग करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें