संकिसा। बौद्ध तीर्थ स्थल पर 27 व 28 अक्तूबर को बुद्ध महोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को मेरापुर थाने में एसपी विकास कुमार ने पीस कमेटी की बैठक ली। उन्होंने सनातन व बौद्ध धर्मियों से बातचीत की। इसके बाद कहा कि दोनों ही तरफ के लोग किसी भी प्रकार का उपद्रव नहीं करेंगे।
धम्म यात्रा में एक झांकी ही शोभायात्रा में धम्मा लोको बुद्ध विहार से बौद्ध स्तूप तक जाएगी। यदि किसी भी व्यक्ति ने कानून व्यवस्था को तोड़ा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना तय है। इसमें सनातन धर्मी अतुल दीक्षित, दिलीप दीक्षित, अश्विनी मिश्रा, सुशील दीक्षित, रमाकांत मिश्रा, हरिओम तथा बौद्ध धर्मी कर्मवीर शाक्य, डॉ. देवेश शाक्य, भिक्षु चैतसिक बौद्ध के अलावा एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह, सीओ कायमगंज सोहराब आलम, थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह मौजूद रहे। (संवाद)