फर्रुखाबाद। श्री राजपूत करणी सेना ने बैठक कर संगठन का विस्तार और 13 अगस्त को होने वाली सवर्ण न्याय यात्रा को लेकर रणनीति तैयार की। कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात प्रशासन के सामने रखेंगे। उन्होंने सभी सवर्णों से एकजुटता दिखाने की अपील की।
शहर के दीनदयाल बाग स्थित प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह राठौर के निवास पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चौहान ने कहा कि 13 अगस्त को यूजीसी संबंधी नीतियों के विरोध में सवर्ण न्याय यात्रा निकाली जाएगी। कार्यकर्ता अनुशासन और एकजुटता दिखाएंगे। साथ ही वैभव सोमवंशी को जिला प्रवक्ता, संजय सिंह राठौर को जिला उपाध्यक्ष, अखिलेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, अभय प्रताप सिंह राठौर को जिला मीडिया प्रभारी, अभिषेक सिंह राठौर को जिला आईटी सेल प्रभारी बनाया गया।
गुलाब सिंह को गंगोली ग्राम पंचायत अध्यक्ष, संजीव चौहान को राजेपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष, अमन सिंह राठौर को राजेपुर ब्लॉक अध्यक्ष, मनमोहन सिंह चंदेल को जिला सहसचिव, अभय सिंह चौहान को अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, मिथुन तोमर को नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष, भोले रावत को नवाबगंज ब्लॉक उपाध्यक्ष, अभय प्रताप सिंह मोहम्मदाबाद ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाए गए। पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी की शपथ दिलाई गई।