फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस ने हर घर से सहयोग लेने को बनाई रणनीति

विज्ञापन
श्रीराम मंदिर निधि समर्पण समिति की बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मंदिर निर्माण के लिए हर घर से धन जुटाने की रणनीति
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सभी अनुषांगिक संगठन और वैचारिक परिवार के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को हुई। इसमें श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हर घर से धन एकत्रित करने को रणनीति तैयार की गई। जिले के सभी नौ प्रखंडों के पदाधिकारियों को ग्राम और न्याय पंचायत स्तर जिम्मेदारी सौंपने पर निर्णय लिया गया।
विश्व हिंदू परिषद के प्रभारी दिलीप की देखरेख में श्रीराम मंदिर निधि समर्पण समिति की बैठक मसेनी चौराहा स्थित एक वैंक्वट हाल में हुई। इसमें श्रीराम मंदिर निर्माण में हर घर का सहयोग लेने की रणनीति बनाई गई। आरएसएस के जिला संचालक डॉ. सुबोध वर्मा ने विस्तार से जानकारी दी। बताया, फिलहाल न्याय और ग्राम पंचायत स्तर पर टोलियों का गठन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जनवरी तक जिले के हर गांव तक टोलियां पहुंचेंगी। लोगों को बताया जाएगा कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हमारे भाई-बहनों ने कैसे जीवन की आहुति दी है।इस पुनीत कार्य में हर घर का सहयोग लगेगा। हर घर से स्वेच्छा से दान लिया जाएगा। इस दौरान आरएसएस के जिला प्रचारक दीपेश, दिलीप कुमार, मिथलेश अग्रवाल आदि तमाम लोग थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें