फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी, बारिश ने मचाई तबाही, एक युवक की मौत

Mon, 10 Oct 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कमालगंज में टूटा पड़ा रामलीला का गेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर में आई आंधी के साथ बारिश से कई जगह पेड़ गिर गए और जिले भर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई वहीं एक युवक घायल हो गया। आधी से बिजली विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



दोपहर करीब तीन बजे आंधी के साथ ते बारिश और ओलावृत्ति हुई होने से इटावा-बरेली हाइवे, कानपुर रोड, एटा रोड पर पेड़ गिरने से आवागमन घंटो बंद रहा। नवाबगंज क्षेत्र के गांव सलेमपुर बरतल निवासी सुरेन्द्र सिंह का पुत्र पवनेश(29) और नगला धोबियान निवासी देवकीनंदन का पुत्र राहुल उर्फ रिंकू (20) गांव सलेमपुर में लाल मोहम्मद के खेत में मजदूरी कर रहा था।

बरसात होने दोनों युवक भाग कर पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी बिजली पेड़ पर गिरी। इसकी चपेट में आने से दोनों युवक घायल हो गए। गांव के लोग दोनों युवकों को सीएचसी पर लेकर आए। अवनेश की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


घायल राहुल उर्फ रिंकू को डाक्टर ने रेफर कर दिया। पेड़ों के टूटने से शहरी क्षेत्र, कमालगंज, नवाबगंज, शमसाबाद, मोहम्मदाबाद क्षेत्र में कई जगह पोल, तार और ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर कर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पूरे जिले की बिजली सप्लाई ठप हो गई।

पेड़ गिरने की चपेट में आए से कमालगंज क्षेत्र में सिपाही सर्वेश घायल हो गया और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जहानगंज क्षेत्र में गायत्री पेट्रोल पंप के पास खड़ी बोलेरो के ऊपर पेड़ गिर गया। इससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। पंप कर्मचारियों ने पेड़ को काट कर बोलेरो को बाहर निकाला।

  सड़क किराने रखी लकड़ी की पान मसाले की दुकान हवा में उड़ने से क्षतिग्रस्त हो गई। क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान में दशमी को दशहरा पर्व पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले बना कर रखे गए थे। तेज बरसात और आंधी में पुतले क्षतिग्रस्त हो गए। पुतला को बरसात से बचाने के लिए कारीगरों और आयोजन समिति के सदस्यों ने मशक्कत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें