फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विवादित जमीन पर निर्माण के लिए पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। विवादित जमीन पर निर्माण के लिए दो पक्षों में मारपीट व पथराव से मौके पर खलबली मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को खद़ेड़ दिया, लेकिन काम बंद नहीं कराया। ऐसे में विवाद की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला हीरा सिंह निवासी कृपाराम राजपूत के परिवारी वेदराम के कोई संतान नहीं थी। वेदराम पत्नी बृजकुमारी के साथ कृपाराम के साथ रहते थे। वेदराम ने अपनी संपत्ति कृपाराम के नाम कर दी। वेदराम की 29 जनवरी 2020 को मौत हो गई।
बृजरानी किसी बात से नाराज होकर परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ रहने लगी। बृजरानी ने 10 जुलाई 2023 को जमीन का बैनामा मोहल्ले के अरविंद, अनूप, लेखराज के नाम कर दिया। जानकारी होने पर कृपाराम ने विरोध जताया।
विज्ञापन

मामला कोर्ट में पहुंच गया। कोर्ट में मौके पर यथास्थित बनाए रखने के आदेश दिए। रविवार को अरविंद, अनूप, लेखराम विवादित भूमि पर नींव खुदवाने लगे। जानकारी होने पर कृपाराम पक्ष के लोग पहुंचे। वहां मारपीट के बाद पथराव से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। एसओ जेपी शर्मा ने बताया किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें