फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हाथ से निकलते ही आलू के भाव छूने लगे आसमान

Wed, 06 Jul 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
potato - फोटो : getty images
विज्ञापन
 किसानों के हाथ से निकलते ही आलू के दाम आसमान छूने लगे हैं। हालात यह हैं कि जिस आलू को किसानों ने साढ़े तीन रुपये किलो बेचा था। अब उसी आलू को खाने के लिए 20 रुपये किलो खरीद रहे हैं। आलू के भाव में एकाएक उछाल आने की वजह पश्चिम बंगाल सहित पांच प्रदेशों में फर्रुखाबादी आलू की बढ़ी मांग बताई जा रही है।
विज्ञापन



जिलेभर में करीबन 40 हजार हेक्टेयर भूमि पर तैयार की गई आलू की फसल से सीजन में तकरीबन 11 हजार मीट्रिक टन पैदावार हुई। किसानों को अगेती एवं पिछेती दोनों सीजन में कोई खास फायदा नहीं हुआ। हालत यह रही कि माह जनवरी 2016 के अंत में पुखराज आलू की कीमत 275 रुपये क्विंटल और 3797 की कीमत 300 और चिपसोनी की कीमत घटकर 350 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई।

आलू के भाव में गिरावट होते ही आलू व्यापारियों और शीतगृह मालिकों ने भंडारण कर लिया। फरवरी के अंत तक जिले के 65 शीतगृहों में करीबन पांच लाख मीट्रिक टन आलू भंडारित हो गया। सभी शीतगृह फुल होने के बाद मार्च माह में आलू ने फिर एक बार उछाल मारा और भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया। उस समय फुटकर में दुकानदार 20 रुपये में ढाई किलो आलू बेचने लगे। फिर भी मार्च तक गरमी बढ़ी तो किसान के हाथ आलू से खाली हो गए। अब स्थित यह है कि भाव में लगातार उछाल आ रहा है।
विज्ञापन


किसान खुद आलू खरीद कर खा रहा है और उसे 20 से 22 रुपये प्रति किलो खरीदना पड़ रहा है। ब्लाक कमालगंज के गांव चौकी महमदपुर के किसान अरुण कुमार कश्यप बताते हैं कि मार्च में गर्मी पड़ने के कारण किसानों ने 600 रुपये प्रति क्विंटल आलू बेच दिया। अब खरीद कर खा रहे हैं। इलाके के ज्यादातर किसानों का यही दर्द है।

नका कहना है कि जिस  आलू को उन्होंने तीन से साढे तीन रुपये किलो बेचा अब उसे 20 से 22 रुपये में खरीद कर खाना पड़ रहा है।  लक्ष्मी शीतगृह के मालिक उमेश अग्रवाल और जहानगंज स्वामी रामाधार शीतगृह के मालिक मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि 15 फीसदी आलू की निकासी हो चुकी है। यहां बंगाल, उड़ीसा, बिहार, झारखंड व छत्तीसगढ़ के व्यापारी आलू खरीदने आते हैं।

इन प्रदेशों में फर्रुखाबादी आलू की मांग बढ़ने के कारण शीतगृह के थोक रेट पुखराज 1300 रुपये प्रति क्विंटल, 3797 आलू 1500 और चिपसोना आलू 1700 रुपये प्रति क्विंटल जा रहा है। शुगर फ्री आलू शीतगृहों में अब केवल चार लाख 25 हजार मीट्रिक टन बचा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें