फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्टेटिक मजिस्ट्रेट को बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के परीक्षा देते मिले परीक्षार्थी

Sat, 08 Mar 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शनिवार को ब्लॉक राजेपुर क्षेत्र स्थित शांति देवी रघुराज सिंह इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के कुछ छात्र परीक्षा देते मिले। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने इन लोगों को पकड़ लिया। जब उन्होंने रजिस्ट्रेशन नंबर मंगवाकर दिखाया, उसके बाद ही उन्हें परीक्षा देने दी गई।
विज्ञापन


दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होने के बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने परीक्षार्थियों के आधारकार्ड, पहचान पत्र व रजिस्ट्रेशन नंबर चेक किए तो दो-तीन परीक्षार्थियों के पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं थे। इस पर उन्होंने कहा कि जब तक परीक्षार्थी रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं देंगे, तब तक परीक्षा नहीं देने दी जाएगी। केंद्र व्यवस्थापक ने रजिस्ट्रेशन नंबर बाद में दिखाने को कहा, लेकिन स्टेटिक मजिस्ट्रेट नहीं माने। आनन-फानन में परीक्षार्थियों के संबंधित विद्यालय से रजिस्ट्रेशन नंबर मंगवाए गए। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा में बैठने दिया गया।

स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने परीक्षार्थियों के पहचान पत्र, आधार कार्ड व रजिस्ट्रेशन नंबर चेक किए थे, जिनमें दो-तीन परीक्षार्थी रजिस्ट्रेशन नंबर लेकर नहीं आए थे। बाद में उनके रजिस्ट्रेशन नंबर मंगवाकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट को दिखवा दिए गए। - इंद्रेश मिश्रा, केंद्र व्यवस्थापक
विज्ञापन

-
जब से सॉल्वर पकड़े गए हैं, तब से परीक्षार्थियों के पहचान पत्र, आधार कार्ड व रजिस्ट्रेशन नंबर देखे जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन नंबर न होने से स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने परीक्षा देने से परीक्षार्थियों को रोक दिया। रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाने पर उन्हें परीक्षा देने दी गई। - नरेंद्र पाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें