फर्रुखाबाद। ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में 26 जनवरी से शुरू हो रही राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग लेंगी। हाकी प्रतियोगिता के सचिव (एनआईएस कोच) जावेद अहमद और अवनींद्र कुमार ने रविवार को स्टेडियम में पत्रकार वार्ता में बताया कि इसमें दो टीमें फर्रुखाबाद जिले की हाेंगी।
26 जनवरी को सुबह खेल का शुभारंभ जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह करेंगे। पहले दिन टाउन हाल क्लब और शाहजहांपुर की टीम के बीच मुकाबला होगा। मैच 31 जनवरी तक सुबह 11 से शाम तीन बजे तक होंगे। प्रत्येक दिन 3-3 टीमों को खिलाया जाएगा। विजेता टीम को ट्राफी दी जाएगी।
उपविजेता और सर्वश्रेष्ठ खिलाफ को भी पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान कमाल आजाद सिद्दीकी, बलराम सिंह यादव, अफजाल खां, सेंटू यादव, लक्ष्मण टंडन, सुरेंद्र यादव, शिवम यादव, आदर्श मिश्रा, साजिद अहमद, निहाल अहमद सिद्दीकी, संजय यादव, राहुल पाल, निशीत सक्सेना मौजूद रहे।